रांची, अप्रैल 16 -- झारखंड में जेएमएम का महाधिवेशन संपन्न हो गया। इसमें सीएम हेमंत सोरेन का जेएमएम का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मामले पर अब भारतीय जनता पार्टी का रिएक्शन सामने आया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के महाधिवेशन पर कहा है कि इसमें झारखंड कल्याण को छोड़ सिर्फ परिवार कल्याण पर अमल किया गया। भाजपा लंबे समय से कह रही थी कि झामुमो का अगला अध्यक्ष भी सोरेन परिवार से ही होगा और हुआ भी वही। मुख्यमंत्री के पास बेहतर अवसर था कि वह अपने दल के किसी समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाते। लेकिन मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेवारी होने के बावजूद भी उन्होंने किसी पर विश्वास करना उचित नहीं समझा। प्रतुल ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों में यही होता है अध्यक्ष समेत तमाम प्रमुख पदों पर परिवार के ही सदस्यों को बैठाया जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.