झांसी, जनवरी 6 -- ग्वालियर रोड सिविल लाईन स्थित कुंजबिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार आस्था का मेला लग गया। कथा व्यास बुंदेलखण्ड धर्माचार्य राधामोहन दास महाराज ने कहा कि परमात्मा को सरल स्वाभव के लोग प्रिय हैं। गोस्वामी तुलसीदास लिखते हैं निर्मल मन मोहि सोई जन पावा, मोहि कपट,छल, छिद्र न भावा। भगवान से जो लोग प्रेम करते हैं वे सर्वदा सुखी रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम परमात्मा के चरणों में अनुराग करते हैं तो निश्चित तौर पर ईश्वर हमारे जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करते हैं। भगवान से प्रेम करने वालों का न तो बाहर के शत्रु और न ही भीतर के शत्रु जैसे काम,क्रोध,लोभ, मोह व अहंकार आदि कुछ नहीं बिगाड सकते हैं। महंत ने कहा कि गोपी कोई स्त्री अथवा पुरुष नहीं वह तो प्रभु के प्रेम में स्वयं को भूल कर प्रभु से मिलने की भाव...