प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के छठवें दिन शनिवार को भी विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों से परिस्थिति आधारित, समसामयिक घटनाक्रम के अलावा व्यक्तिगत रुचि से संबंधित सवाल भी पूछे। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा- 'पब्लिक सर्विस और सोशल सर्विस में क्या अंतर है'। संगम को संगम क्यों कहा जाता है, प्रयागराज को प्रयागराज क्यों कहा जाता है, गंगा-यमुना-सरस्वती नदी के बारे में आप क्या जानते हो, प्रयागराज में कौन से नदियां मिलती हैं, सरस्वती नदी के बारे में बताइए, क्या आप मानते हो कि यहां गंगा-यमुना के साथ सरस्वती नदी भी मिलती है, सरस्वती नदी के बारे में क्या साक्ष्य मिले हैं? सरयू नदी कहां से निकलती है और कहां गिरती है? महात्मा गांधी को मोहनदास करमचंद गांधी क्यों नहीं कहा जाता है। मह...