नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- कई महिलाएं शादी के बाद यह महसूस करती हैं कि वे रिश्ते में सब कुछ दे रही हैं, फिर भी कहीं ना कहीं उनकी बातों को उतनी अहमियत नहीं मिलती। वे समझ नहीं पातीं कि कमी कहां रह जाती है, जबकि उनका इरादा हमेशा सही होता है। रिलेशनशिप कोच सृष्टि सिंह कहती हैं कि रिश्तों में कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो ऊपर से छोटी लगती हैं लेकिन उनका असर बहुत गहरा होता है। इन्हीं बातों से यह तय होता है कि कोई रिश्ता सिर्फ निभाया जा रहा है या पूरे सम्मान के साथ जिया जा रहा है। जब महिला खुद को, अपने व्यवहार और अपने फैसलों को सही दिशा में रखती है, तो रिश्ते की तस्वीर धीरे-धीरे बदलने लगती है। यही बदलाव रिश्ते को मजबूती की ओर ले जाता है। चलिए जानते है सृष्टि सिंह के मुताबिक, कौन सी महिलाओं को अपने पार्टनर से रिस्पेक्ट मिलती है, और किन्हें सबकुछ करने ...