कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के खल्लाबाद निवासी वाकिल अहमद ने बताया कि छह नवम्बर की सुबह पड़ोसी पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी हफीज अहमद, उसके भाई अनीश, बेटे दनुब, चांदबाबू व परिवार की मैसरी बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.