रुद्रपुर, मार्च 28 -- सितारगंज, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान सभा की शुक्रवार को हुई बैठक में पंजाब में गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग की गयी। किसानों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को पांच सूत्रीय मांगपत्र भेजा। मण्डी परिसर में शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान लम्बे समय से एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने मांगें मानने के बजाय जगदीश सिंह डल्लेवाल समेत किसानों को जेल में डाल दिया है, जिनकी अब तक रिहाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकारों के रवैये की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र ने किसान विरोधी तीन कानून बनाए। अब नई कृषि व्यापार नीति के जरिए किसानों को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.