मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मीनापुर। प्रखंड सभागार में बुधवार को विधायक अजय कुमार ने अंचल कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजस्व कर्मियों को पंचायत में नियमित रूप से कार्यों का निबटारा करने और प्रत्येक महीने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि अंचल में लंबित दाखिल-खारिज और परिमार्जन कार्यों में तेजी लाएं। बैठक में सीओ कुणाल कुमार गौरव, राजस्व पदाधिकारी डॉली कुमारी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.