मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- कांटी। दामोदरपुर में रविवार को जनता दल यू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से संवाद का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश सरकार में अतिपिछड़ों को जितना राजनीतिक, सामाजिक भागीदारी व मान सम्मान मिला है, वह कभी नहीं मिला था। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अतिपिछड़ों व महिलाओं के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य हुआ है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहनी, सौरभ कुमार साहेब, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार, नरेंद्र पटेल, हरिओम कुशवाहा, कारी साहू, अंबरीश सिन्हा, इरफान अहमद दिलकश, गोपाल कृष्ण ठाकुर, रामदत्त महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.