नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने शहर के निजी स्कूलों और अस्पतालों में स्थानीय किसानों को छूट दिलाने की मांग की। इसे लेकर शुक्रवार को प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक को ज्ञापन सौंपा। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने स्कूलों और अस्पतालों जिन्हें सस्ते दर पर प्लॉट दिए गए उनके लीज डीड में छूट की शर्त है। इसके बावजूद यह नियम 10 वर्ष से लागू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से लीज डीड के अनुसार स्कूल और अस्पतालों में स्थानीय किसानों को मिलने वाले लाभ को दिलाया जाए, अन्यथा संगठन इस समस्या के समाधान के लिए बड़ा आंदोलन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.