अररिया, नवम्बर 13 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी नतीजों की दिशा तय करेंगी महिलाएं। जिले के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के कुल 420 बूथों पर 3,59,823 मतदाता हैं, जिनमें 1,87,531 पुरुष, 1,72,283 महिलाएं और कुछ अन्य मतदाता शामिल हैं। इनमें से 1,23,840 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि महिला मतदान करने वालों की संख्या 1,26,978 तक पहुंच गई। प्रतिशत के रूप में देखा जाए तो जहां 66.04 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाला, वहीं 73.70 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से 7.66 प्रतिशत अधिक रहा। जानकार बताते है कि फारबिसगंज के इतिहास में पहली ...