औरैया, फरवरी 9 -- फफूंद, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में युवती के अचानक लापता होने से उस समय हड़कंप मच गया, जब उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली। केंचुली मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गईं और लोगों ने अंधविश्वास से जोड़कर अफवाहें भी फैलानी शुरू कर दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। बताया गया कि सुबह परिजनों ने युवती को घर में न पाकर तलाश शुरू की। इसी दौरान उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली रखी मिली, जिससे परिवार और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। धीरे-धीरे पूरे गांव में 'नागिन बनने' जैसी चर्चाएं होने लगीं। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था, जबकि परिजन उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर युवती घर छोड़कर चली गई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.