गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवादाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर दो अक्तूबर तक भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार की सुबह नौकायन केन्द्र पर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में 'नमो युवा रन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के साथ आम लोगों की सहभागिता रही। इस दौरान मंत्री ने नशामुक्ति के संकल्प को लेकर युवाओं को शपथ दिलाई। रविवार को पैड़लेगंज से नौकायन केन्द्र तक हुई दौड़ में लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर मैराथन का आयोजन हुआ है। हमारा संकल्प है कि सभी युवा नशामुक्त हो। सभी आज के दिन प्रण लें कि वह नशामुक्त अभियान में सहभागिता करेंगे। इसी अभियान से भारत 2047 में पीएम मोदी के संकल्प के आधार पर विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.