नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब झूठ के सहारे दुनिया और अपनी जनता के बीच में इज्जत बचाने में लगा हुआ है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की नक्शे से मिटा देने की धमकी के बाद पाकिस्तान अब गीदड़ भभकी देने पर आ गया है। आसिम मुनीर की सेना की तरफ से कहा गया है कि अगर दोनों देशों के बीच में भविष्य में कोई संघर्ष होता है तो यह बड़े विनाश का कारण बन सकता है। किसी युद्ध में अपनी हार को भी जनता के सामने जीत बनाकर परोसने वाली पाकिस्तानी सेना ने अपना बड़ बोलापन दिखाना यहाँ भी नहीं छोड़ा। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की सेना की तरफ से जारी बयान में दावा किया गया कि उनकी सेना दुश्मन देश के किसी भी कोने में जाकर युद्ध करने में सक्षम है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी की चेतावनी पर बात करते हुए पाकिस्तानी सेना में ऑपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.