नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त और आर. माधवन तक के किरदारों को भले ही काल्पनिक बताया जा रहा हो, लेकिन दर्शक हर किरदार को किसी ना किसी रियल लाइफ कैरेक्टर के साथ जोड़कर देख रहे हैं। मेकर्स ने भले ही सेफ साइड खेलते हुए किरदारों के नाम बदल दिए हों, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कहानी और इसके किरदार सच्ची घटनाओं पर ही बेस्ड हैं। फिल्म में आर. माधवन ने अजय सान्याल का किरदार निभाया है, जिसे नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल पर बेस्ड बताया जा रहा है।अजीत डोभाल के साथ हुई थी यह घटना फिल्म के पार्ट-1 में अजय सान्याल के किरदार को खास स्पेस नहीं दिया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ अजय सान्याल यानि NSA अजीत डोभाल खुद पाकिस्तान में कई सालों तक बतौर एजेंट तैनात रहे थे। वो अलग-अलग हुलिया बनाक...