नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर' सुपरहिट साबित हो गई है। ये फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी और 14 दिसंबर तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब में जगह बना रही है। लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक इमोशनल नोट पोस्ट किया है। यह भी पढ़ें- असल स्पाई की जिंदगी के कितनी करीब है धुरंधर? देखें क्या बोले लकी बिष्टरणवीर सिंह का पहला रिएक्शन सोमवार के दिन रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'धुरंधर' का एक डायलॉग लिखा, "किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है।" यूं तो फिल्म में ये डायलॉग आर माधवन के किरदार ने कहा है, लेकिन इंस्टा स्टोरीज पर उन्होंने ये डायलॉग पोस्ट कर लिखा, "लेकिन...