नई दिल्ली, जनवरी 6 -- धुरंधर ना सिर्फ साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है, बल्कि साथ ही यह सबसे महंगी टिकटों वाली फिल्म भी है। कई हफ्तों तक इसके शोज हाउसफुल जाते रहे और अब फाइनली इसके शोज की टिकट सस्ती होनी शुरू हो गई है। फिल्म का क्रेज जैसे-जैसे ठंडा पड़ने लगा है वैसे-वैसे मेकर्स ने फिल्म की टिकटों के दाम कम करने का फैसला किया है। लेकिन गौर करने की बात यह है कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है।धुरंधर की टिकटों पर बंपर ऑफर फिल्म 'धुरंधर' के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि फिल्म की टिकटें पूरे दिन 199 रुपये में मिलेंगी। यानि अगर आप आज की तारीख में टिकट बुक करते हैं तो आपको यह सिर्फ 199 रुपये में मिलेगी। जियो स्टूडियो ने अपनी X पोस्ट में लिखा, "इस धमाकेदार ऑफर को हाथ से जाने मत देना। धुरंधर की टिकटें ...