मुरादाबाद, जनवरी 9 -- काली माता मंदिर गोविंद नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा जो व्यक्ति धैर्यवान होते हैं वह दुख की स्थिति में सहन करते हैं वही सफलता पाते हैं। उन्होंने कहा जो व्यक्ति किसी को भी दुखी न देख सुखी देखना चाहता है। उसे ही भगवान ने परम योगी कहा है। व्यवस्था में महंत राघव दास सहित पुजारी महेंद्र दास, चंद्रर प्रजापति,श्याम कृष्ण रस्तोगी, लटूर सिंह फौजी, जगदीश शर्मा, होराम सैनी, विनीत सिंह, धीरज तोमर, सुमन रानी, श्यामो देवी, गिरीशा देवी,ममता ठाकुर, मालती सैनी, अंजू शर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...