नई दिल्ली, फरवरी 11 -- दिल्ली की आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए आज एक तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित तौर पर पैसों के फायदे के लिए सोची-समझी साजिश के तहत तीन लोगों की हत्या कर दी थी। बता दें कि बीते रविवार को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक बंद कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमरुद्दीन उर्फ बाबा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह अभी लोनी और फिरोजाबाद में एक तथाकथित तांत्रिक सेंटर चला रहा था। दिल्ली पुलिस ने पश्चिम विहार ईस्ट में आरोपी तांत्रिक पर हत्या और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.