नई दिल्ली, फरवरी 3 -- 'द 50' के दूसरे एपिसोड में खूब हंगामा देखने को मिला। दरअसल, गेम मास्टर लायन ने 49 कंटेस्टेंट्स को तीन टीम्स में डिवाइड किया और फिर उन्हें सबसे ज्यादा कैलोरीज बर्न करने का टास्क दिया। टास्क के दौरान दिग्विजय राठी ने रजत दलाल की टीम को टास्क करता देख 'पागलों की टीम' कहा। रजत ने दिग्विजय की बात सुन ली और उसे प्यार से कहा कि यहां सब मस्ती मजाक कर रहे हैं ये सब मत बोल।रजत ने उठाया हाथ टास्क के बाद रजत दोबारा दिग्विजय के पास गए और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दिग्विजय ने उनकी बात नहीं सुनी। दिग्विजय ने उनसे पूछा कि पागल शब्द में ऐसा क्या है? कल जब सब गालियां दे रहे थे तब तो कोई दिक्कत नहीं हुई? रजत भड़क गए और उन्होंने दिग्विजय पर हाथ उठा दिया। हालांकि, दूसरे कंटेस्टेंट्स ने आकर दोनों को रोक लिया। View this post on Insta...