अल्मोड़ा, नवम्बर 30 -- तमाम समस्याओं को लेकर 16 दिन से आंदोलन पर बैठे लोगों का सब्र जवाब दे रहा है। आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि प्रशासन दो बार समझौते की घुट्टी पिला चुका है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। मांग पूरी होने के बाद ही वह आंदोलन समाप्त करेंगे। रविवार को ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन, लोनिवि, पेयजल विभाग के खिलाफ जमकर नारबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक हल नहीं निकल रहा है। ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर तीन बार आंदोलन कर दिया है। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला। कहा कि अगर यही हाल रहा तो ग्रामीण सामूहिक भूख हड़ताल के लिए मजबूर होंगे। यहां प्रधान प्रकाश अधिकारी, दीपक अधिकारी, पूरन जोशी, नंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, पूरन सिंह, बीरबल सिंह, भुवन सिंह, हिमांशु पांडेय, बलवंत सिंह, क...