गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 30 -- गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में बुलेट बाइक सवार दो युवकों द्वारा किशोरी को अगवा कर कब्रिस्तान में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बुलेट सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद किशोरी को कब्रिस्तान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने निवाड़ी थाने में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.