जोधपुर, फरवरी 22 -- राजस्थान के जोधपुर में 2 दुल्हनों की शादी के दिन मौत हो गई। दोनों सगी बहनों की उसी दिन शादी होने वाली थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे दोनों दुल्हनों की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें जोधपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सूचना पर पुलिस पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।मामा ने बताया सच मामला सूरसागर थाना क्षेत्र के मणाई गांव का है। ADCP पश्चिम रोशन मीणा ने बताया- मणाई गांव के रहने वाले दीपसिंह की बेटियां शोभा सिंह (25) और विमला सिंह (23) की मौत हुई है। दोनों की शादी तय थी और आज ही बारात आने वाली थी। दोनों बहनें निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। इस मामले की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.