बिजनौर, जनवरी 6 -- दसवें पातशाह, खालसा पंथ के सृजक, गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के शुभ अवसर पर सिख समाज द्वारा श्रद्धा, शौर्य और सेवा भाव से ओत-प्रोत भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया। यह नगर कीर्तन रेलवे स्टेशन स्थित गुरुद्वारा साहिब से परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक गरिमा के साथ निकाला गया। मंगलवार को श्री गुरु सिंह सभा नई बस्ती, रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी तथा आदर्श नगर की सिख संगत के संयुक्त तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब में सर्वप्रथम गुरबाणी शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ। रागी जत्थों द्वारा उच्चारित मधुर शबदों से संपूर्ण वातावरण गुरु महिमा से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात अरदास उपरांत पंज प्यारों की अगुवाई में 'बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयघोष के साथ नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। नगर कीर्...