रांची, मई 2 -- रांची, संवाददाता। रेलवे की ओर से देश के विभिन्न शहरों में कृषि उत्पाद के परिवहन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। वर्तमान में रांची रेलमंडल में रांची, मुरी और हटिया से देश के सभी शहरों में 12 से 36 घंटे में पार्सल कारगो द्वारा सस्ती दर पर परिवहन किया जा सकता है। इसका राज्य के किसान, खाद्यान्न व्यापारी और उद्यमी लाभ उठा सकते हैं। ये बातें शुक्रवार को रांची रेलमंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने रेलवे कारगो सेवा की जानकारी देते हुए कही। वे चैंबर भवन में चैंबर की अहारी उप समिति की ओर से झारखंड के कृषि उत्पाद का अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार के विकास विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रही थीं। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि चैंबर द्वारा राज्य के किसानों की आय बढ़ाने के लिए व्यवसायिक स्तर पर हरसंभव सहयोग प्रदान किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.