मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश नारायण चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन कार्यालय परिसर में शनिवार को भारत रत्न जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सभी सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय नारायण ने की। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार पिंकू ने किया। महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने कहा कि जय प्रकाश नारायण का योगदान देश की उन्नति में अतुलनीय है। उन्होंने गांधीवादी तरीके से आजादी का अलख जगाया और आजादी के बाद भी दिल्ली दरबार के खिलाफ लोगों को सत्य का साथ देने के लिए प्रेरित किया। मरणोपरांत उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष राकेश सम्राट ने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने कहा था कि संगठन से ही शक्ति है। हमलोगों को एक होना ही होगा, नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.