नई दिल्ली, अगस्त 2 -- अहमदाबाद यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा अभियान के लिए कथित तौर पर प्रायोजित पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर दिया है। इन पोस्टरों में महिलाओं को दुष्कर्म से बचने के लिए घर पर रहने की सलाह दी गई है। शहर के कुछ इलाकों में चिपकाए गए इन पोस्टरों की विपक्ष ने आलोचना की है। पोस्टरों पर लिखा था, 'देर रात पार्टी में न जाएं, आपके साथ दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म हो सकता है। अपने दोस्त के साथ अंधेरे और सुनसान इलाके में न जाएं, अगर उसके साथ दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म हो गया तो? हालांकि विवाद बढ़ने के बाद इन पोस्टरों को अब हटा लिया गया है। इस मसले पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम यातायात) नीता देसाई ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने केवल सड़क सुरक्षा से जुड़े पोस्टरों को प्रायोजित किया था, न कि महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.