रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। एक्शा एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' की विशेष स्क्रीनिंग मंगलवार की शाम 5 बजे मॉल ऑफ रांची स्थित पीजेपी सिनेमा में होगी। फिल्म के कलाकारों के साथ तकनीकी टीम के सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके निर्माता एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन मूल रूप से रांची के निवासी हैं। हर्षा बच्चन ने फिल्म में गायन भी किया है। सिद्धांत राज सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म की पटकथा प्रशांत सिंह ने लिखी है। फिल्म में अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री महिमा चौधरी सहित कई चर्चित कलाकारों ने अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं। फिल्म निर्माताओं ने बताया कि फिल्म हास्य और मानवीय भावनाओं का एक अनूठा संगम है, जो दर्शकों को एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन प्रदान करती है। रांची की यह स्क्रीनिंग सिनेमा व संस्कृत...