नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को सवाल किया कि शहर की पुलिस को पूर्व 'सेलिब्रिटी मैनेजर' दिशा सालियान की हत्या के मामले की जांच करने में और कितना वक्त लगेगा। सालियान की आठ जून 2020 को उत्तरी मुंबई के मलाड में रिहाइशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना वश मौत का मामला दर्ज किया था। न्यायमूर्ति ए.एस. गडकरी और न्यायमूर्ति आर. आर. भोसले की पीठ ने कहा कि सालियान की मौत हुए पांच साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि उनकी मौत आत्महत्या के कारण हुई या फिर गैर-इरादतन हत्या के कारण। पीठ ने लोक अभियोजक मनखुनवर देशमुख की दलील के बाद यह टिप्पणी की कि मौत मामले की जांच जारी है। अदालत ने कहा कि अब तक जांच क्यों जारी है? किसी की मौत हुए पांच साल हो चुके हैं। आपको यह पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.