मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को माधोपुर सुस्ता स्थित एक संस्थान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें उपस्थित अतिथियों ने कहा कि दिव्यांगता कमजोरी नहीं, बल्कि क्षमता को पहचानने का अवसर है। यह दिवस उत्सव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। इसकी शुरुआत संस्था की प्रधानाचार्य ऊषा कुमारी, डीपीओ विपिन श्रीवास्तव, विजय शर्मा, लालू तुरहा, राजा बाबू सिंह, राम जीवन साह, शंभू सहनी ने की। इस दौरान घोषणा की गई कि बुधवार को खेल, शिक्षा, कला और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले दिव्यांगजनों को जिला प्रशासन की ओर से बुनियाद केंद्र मुशहरी में सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...