पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य में फाईलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से एमडीए राउंड चलाया जाना है। किसी भी सूरत में दवा को बांटना नहीं है और अपने सामने खिलाना है। सभी जिलों में आशा घरों की री-विजिट कर यह सुनिश्चित करे कि सभी योग्य व्यक्ति दवा का सेवन करें। यह बातें अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी फ़ाइलेरिया डॉ. श्यामा राय ने मंगलवार को एक स्थानीय होटल में राज्य फाइलेरिया कार्यालय एवं पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय टीओटी का शुभारंभ एवं अध्यक्षता करते हुए कही। कार्यक्रम में 16 जिलों यथा अरवल, औरंगाबाद, गया, बेगुसराय, जमुई, मुजफ्फरपुर, सारण, शिवहर, शेखपुरा, सहरसा, वैशाली, दरभंगा, लखीसराय, रोहतास, पूर्णिया और समस्तीपुर के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, वीडीसीओ, डीसीएम, वीड...