मुरादाबाद, जनवरी 11 -- भारत विकास परिषद की ओर से एस वी चिल्ड्रनस एकेडमी में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ने संबोधित किया। कहा कि दरिद्र नारायण की सेवा सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है, उन्होंने आगे बढ़कर दरिद्र नारायण की सेवा का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा भी न केवल यूपी बल्कि देश में सेवा कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सद्भाव के साथ सर्व समाज के लिए कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व, पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ढिल्लन का सभी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश गुप्ता...