शिमला, दिसम्बर 23 -- पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक डॉक्टर मरीज को पीटता नजर आ रहा था। घटना शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के पल्मोनरी वार्ड की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा विवाद 'तू' कहे जाने को लेकर शुरू हुआ। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर और मरीज के बीच सोमवार को हाथापाई हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें शामिल डॉक्टर को तुरंत निलंबित कर दिया। वीडियो में 31 साल के डॉ. राघव नरूला 34 साल के मरीज अर्जुन सिंह के चेहरे पर मुक्का जड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद शिमला के कुपवी निवासी अर्जुन को भी डॉ. राघव को लात-घूसे मारते देखा जा सकता है। अर्जुन के मुताबिक, वह ब्रॉन्कोस्कोपी कराने के लिए आईजीएमसी गया ...