मुरादाबाद, फरवरी 8 -- करनपुर चौराहा संत निरंकारी मिशन की स्थानीय शाखा में मासिक सत्संग का रविवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे महात्मा सुरेंद्र सिंह रावत ने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मानवता, एकता और परोपकार का उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि संत महापुरुषों का जीवन समाज के कल्याण व मार्गदर्शन के लिए समर्पित होता है, उनका तप और त्याग प्रत्येक व्यक्ति को सच्चाई, प्रेम और सहनशीलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, ताकि वह एक बेहतर मानव और समाज का निर्माण कर सके। उन्होंने लोगों से वैर, घृणा, ईर्ष्या, नफरत और हिंसा के मार्ग को त्यागकर प्रेम, शांति और भाईचारे का मार्ग अपनाने का आह्वान किया। संतजन वही पथ दिखाते हैं, जिस पर वे स्वयं चले हैं। सच्चाई, प्यार, सहनशीलता और अपनेपन का पथ, जो दूसरों को सुख,...