बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- दिन प्रतिदिन अधिकतम तापमान चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर और ज्यादा प्रचंड होते जा रहे हैं। आसमान से बरसती आग लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रही है। गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान दिखाई दिए। गर्मी से राहत पाने के लिए सुबह से शाम तक लोग तमाम बचाव करते नजर आए। इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 22 व अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को सुबह से ही धूप के तेवर और दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा गर्मी रही। दिन बढ़ने के साथ धूप का प्रकोप और ज्यादा तेज हो गया। सुबह 11 बजे से ही आसमान से आग बरसनी शुरु हो गई। आसमान से बरसती आग से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गर्मी के चलते लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सूरज की तपिश के बीच चली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.