पटना, फरवरी 7 -- प्रयोग संगठन द्वारा बिहार संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय 'उड़ान' बाल साहित्य महोत्सव का शनिवार को आगाज हुआ। टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग और विप्रो फाउंडेशन के साझेदारी वाले इस आयोजन का उद्देश्य तकनीक के दौर में बच्चों को किताबों से जोड़ना है प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेश पराशर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मूल्यहीन-दिशाहीन हो रहे वर्तमान युग के बच्चों के अंतर्मन में मूल्यों के बीज डालने होंगे। इसके लिए उन्हें पुस्तकों से जोड़ना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि व बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने इसे बिहार का पहला ऐसा महोत्सव बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को पुस्तकों की ओर आकर्षित करने तथा उनकी सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रयोग के संस्थापक निदेशक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.