रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। डाक विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर की पत्र लेखन प्रतियोगिता 'ढाई आखर' का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम 'मेरे आदर्श को पत्र' रखी गई है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच हस्तलिखित पत्र लेखन की परंपरा को पुनर्जीवित करना है। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों (18 वर्ष से कम और अधिक) में बांटा गया है। प्रतिभागी इनलैंड लेटर (500 शब्द) या ए4 साइज पेपर (1000 शब्द) पर अपना पत्र लिखकर 31 जनवरी तक रांची जीपीओ स्थित फिलैटेली ब्यूरो में जमा कर सकते हैं। पत्र 'द सीपीएमजी, मेघदूत भवन, डोरंडा' के नाम संबोधित होना चाहिए। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को Rs.50,000 तक के नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। रांची पोस्टल डिवीजन ने सभी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.