आगरा, फरवरी 14 -- सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में डेटा ड्रिवन डिसीजन मेकिंग विषय पर व्याख्यान हुआ। संयोजन डॉ. सीमा सिंह ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. ललित कुमार ने कहा कि सटीक डेटा ठोस निर्णय लेने में सहायक होता है। इससे जोखिम घटता है और कार्यक्षमता बढ़ती है। डेवलपमेंट ऑफिसर अंकित रावत ने भी विचार रखे। निदेशक ने सत्र को ज्ञानवर्धक बताया। इस अवसर पर डॉ. वाई. के. शर्मा, डॉ. स्वाति माथुर, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. श्वेता चौधरी, सुश्री श्वेता गुप्ता, डॉ. शिखा कनौजिया एवं डॉ. निशांत चौहान सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...