चाईबासा, सितम्बर 13 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार की कथित तानाशाही के खिलाफ मानकी व मुंडाओं द्वारा जनाक्रोश रैली निकालने के बाद अब कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने मानकी व मुंडाओं की आलोचना की है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उपायुक्त के खिलाफ रैली निकालने वाले मानकी व मुंडा स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। इसका उदाहरण चाईबासा शहर से सटे गांव हैं जहां मानकी व मुंडा चंद रुपयों के लिये बाहरी लोगों को बसाने का काम कर रहे हैं। जबकि यह इलाका पांचवीं अनुसूची में आता है और ऐसा करना गैरकानूनी है। लेकिन, चंद पैसों के लालच में मानकी व मुंडा इस नियम को ताक पर रखकर आदिवासी हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। शहर से सटे मतकमहातु (महुलसाई), नरसंडा, खप्परसाई, डिलियामार्चा, तमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.