अल्मोड़ा, मार्च 25 -- डीडीए के विरोध में मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने साप्ताहिक प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द डीडीए हटाने की मांग की। कहा कि डीडीए लगने के बाद से गरीब जनता को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि डीडीए लगने के बाद से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। भवन बनाने में उन्हें कई चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। कई विभागों से उन्हें एनओसी लेनी पड़ रही है। वहीं, नगर निगम की आय को भी इसने कम कर दिया है। कहा कि पिछले सात सालों से भी अधिक समय से सर्वदलीय संघर्ष समिति डीडीए के विरोध में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से डीडीए नहीं हटाया जा सका है। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.