बगहा, जून 17 -- मैनाटाड़। बदलो सरकार, बदलो बिहार अभियान के तहत भाकपा-माले कार्यालय में कार्यकर्ताओं का कन्वेंशन आयोजित किया गया।सभा का संचालन खेग्रामस के जिलाध्यक्ष सीताराम राम ने किया। मौके पर विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विगत 20 बरसों से जनता को ठग रही है। केन्द्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। भाजपा देश में साम्प्रदायिक तनाव बढाकर सामाजिक समरसता को खत्म कर कर रही है। देश में भाजपा फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। सुशासन की माला जपने वाली सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। वही कामरेड सीताराम राम ने ने कहा कि बिहार में दो तिहाई(63%) आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार महिलाओं का शोषण कर रही है। रसोईया, आशा, ममता, सहायिका, सेविका को जीवन याप...