नई दिल्ली, जनवरी 9 -- आयुर्वेद में बीमारियों का इलाज करने के लिए ज्यादातर शरीर में दिखने वाले लक्षणों को सबसे पहले देखा जाता है। आमतौर पर बॉडी का मैकेनिज्म इस तरह से काम करता है कि शरीर के अंदर होने वाली किसी भी कमी या अधिकता की वजह से शरीर के अलग-अलग अंगों पर कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। जिन्हें देखकर आयुर्वेद में कई बार बीमारियों का पता लगाया जाता है। आयुर्वेद के डॉक्टर दीपक कुमार सोशल मीडिया पर अक्सर बीमारियों से जुड़े लक्षणों और उपायों को शेयर करते रहते हैं। इन्हीं वीडियोज में से एक में डॉक्टर दीपक ने पैरों को देखकर बीमारी पहचानने के बारे में बताया है। डॉक्टर ने बताया कि पैरों में अगर ये लक्षण दिख जाएं तो समझे कि शरीर में हो रही ये बीमारियां।पैरों में सूजन का संकेत अगर किसी के पैरों में सूजन नजर आती है तो ये लिवर और किडनी में खराबी का ...