दरभंगा, फरवरी 22 -- केवटी। पचाढ़ी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की योजना 'ट्विनिंग ऑफ स्कूल प्रोग्राम' के तहत शैक्षणिक गतिविधियों की श्रृंखला में शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय जलवारा के छात्रों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचा। दल का नेतृत्व एचएम श्वेता कर रही थीं। उनके साथ शिक्षक जितेंद्र कुमार यादव, मो. अकबर आजम व नीलू कुमारी थे। इस दौरान बेगूसराय के पार्षद दीपक कुमार मिश्रा भी थे। नवोदय विद्यालय की ओर से परिभ्रमण का संयोजन प्राचार्य डॉ. चंद्र सेन के मार्गदर्शन में शिक्षक डॉ. जीएन पाठक न आलोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक नवीन तिवारी, अरविंद कुमार, नीलम, भागवत प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक जानकी वल्लभ झा, मुक्तेश शर्मा, अजय कुमार व हरिराम झा की भूमिका रही। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रसा...