बिजनौर, फरवरी 4 -- जनपद को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करने के संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग फरवरी माह में एक व्यापक अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार, यह 100 दिवसीय 'टीबी रोगी खोजो अभियान' घर-घर तक पहुंचेगा, ताकि बीमारी के लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनका समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने इस मिशन को सफल बनाने के लिए त्रिस्तरीय योजना तैयार की है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह के अनुसार शीघ्र ही एक कार्यशाला में योजना के बारीक से बारीक पहलुओं पर रोशनी डाली जाएगी। योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर घर का रुख करेंगी और टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों के सैंपल मौके पर ही एकत्र करेंगी। व्यापक जांच नेटवर्क के तहत जिला क्षय रोग केंद्र के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीए...