चंदौली, दिसम्बर 10 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज क्षेत्र के भोड़सर गांव के उभरते क्रिकेटर अंकित यादव का चयन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में हुआ है। खिलाड़ी के चयन से परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष है। कक्षा 12वीं के छात्र अंकित ने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर वह मुकाम हासिल किया है। इससे गांव के लोगों से लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों तक सभी में उत्साह का माहौल है। आईएसपीएल के मिनी नीलामी में अंकित यादव पर 'टाइगर ऑफ कोलकाता' फ्रेंचाइजी की नजर पड़ी। टीम ने अंकित को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 6.5 लाख रुपये की बोली लगाई। यह बोली न केवल अंकित की प्रतिभा की पहचान है, बल्कि उसके मेहनत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति भी है। आईएसपीएल के ट्रायल में अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उसकी तेज गेंदबाजी, स्विंग...