वाराणसी, नवम्बर 10 -- रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रामनगर की ओर से गुरुनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास पूर्वक मनाया गया। 'जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल' से गुरुद्वारा गूंज उठा। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विश्व शांति के लिए अरदास की गई। दोपहर में अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा सिंहसभा की ओर से शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे घोड़े और पैदल पंच प्यारे थे। इनके पीछे पीछे सबद कीर्तन करते सिख समाज की महिलाएं और पुरुष थे। सुसज्जित वाहन पर गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान कराया गया था। महिलाएं सड़कें साफ करती चल रहीं थीं। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती वापस गुरुद्वारा पहुंची। इससे पूर्व अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद दोपहर 12 बजे लुधियाना से आए रागी जत्थे हरदीप सिंह के सबद की...