भोपाल, जुलाई 2 -- मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष का निर्वाचन हो गया है। इस बार प्रदेश की कमान हेमंत खंडेलवाल को मिली है। अपने नाम की घोषणा होने के फौरन बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट लहजे में चेतावनी भरे अंदाज में कहा- जो दाएं-बाएं होगा, उसे दिक्कत आएगी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस को एक चुनौती भी दे डाली।जो दाएं-बाएं होगा, उसे दिक्कत आएगी अपने पहले संबोधन में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पार्टी को समर्पित हर व्यक्ति का सम्मान होगा और पार्टी से जो 'दाएं-बाएं' होगा, उसे दिक्कत आएगी। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि क्षमता और लगन वाले हर कार्यकर्ता को काम मिलेगा। समाज भाजपा से अच्छे आचरण की उम्मीद करता है, हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता की भावना के अनुरुप अपना आचरण रखें।कांग्रेस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.