फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। हथगाम ब्लॉक के अब्दुल्लापुर बाकर में कृषि विभाग की सर्विस प्रोवाइडर ग्रीनरी एग्री बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में नमामि गंगे योजना के तहत जैविक कृषि मेला व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्रधान जितेन्द्र लोधी ने किया। कृषि वैज्ञानिकों व मास्टर ट्रेनरों ने जैविक खेती व प्राकृतिक खेती के लाभ गिनाए। सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. ओपी वर्मा, प्रोफेसर डा. शिवमंगल ने नीम खेती की उपयोगिता बताई। प्रशिक्षक रमाकांत ने जीवामृत, बीजामृत की जानकारी दी। यहां पर मास्टर ट्रेनर बीरेंद्र सिंह, अमित श्रीवास्तव, आलोक गौड़, शिव सिंह, रमेश पटेल, विकास,बृजेश सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...