बांदा, नवम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता महावीर चौक (झंडा चौराहा) छोटी बाजार स्थित जैन चैत्यालय में बुधवार को पंच कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन अनुयायियों की भीड़ उमड़ी। 1008 कलशों से भगवान ऋषभ देव का महामस्तकाभिषेक किया गया और शहर में शोभायात्री निकाली गई। जैन चैत्यालय में सुबह साढ़े छह बजे से कार्यक्रम शुरू हुए। भगवान ऋषभदेव का जन्म कल्याणक एवं जन्माभिषेक विधि विधान पूर्वक हुआ। इसके बाद महावीर चौक स्थित विशाल पंडाल में भगवान के जन्म कल्याणक का मंचन किया गया। इस अवसर पर इंद्र द्वारा भगवान के दर्शन एवं इंद्र-इंद्राणी संवाद का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद 1008 कलशों से भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ और शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सौधर्म इंद्र मनोज जैन व मंजरी जैन, कुबेर इंद्र प्रमोद जैन व सुनीता जैन, ध्वजारोहण कर्ता सनत कुमार जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.