हल्द्वानी, जनवरी 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में जमरानी बांध परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि नदी के पानी के डायवर्जन के लिए दो कॉपर डैम का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जबकि परियोजना की दो टनलों का काम 85 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे ने बताया कि जून 2026 तक टनल निर्माण व कृत्रिम डैम का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके बाद आगामी बरसात में नदी का पानी टनलों के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद स्थायी बांध के निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। खरे ने बताया कि जमरानी बांध परियोजना का समस्त निर्माण कार्य जून 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्...