बिहारशरीफ, जनवरी 21 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा बिहारशरीफ महानगर उत्तरी मंडल के बबुरबन्ना सामुदायिक भवन में बुधवार को 'जी राम जी' को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक अरविंद पटेल ने कार्यकर्ताओं से इस योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने व 25 जनवरी को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हर बूथ पर कराने की अपील की। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अमरेश कुमार, मोनू कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...